पत्रकार सुलभ के मर्डर पर आक्रोशित सुल्तानपुर के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - Sunshine samay सनशाइन समय

पत्रकार सुलभ के मर्डर पर आक्रोशित सुल्तानपुर के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन



सनशाइन समय अशोक शुक्ला
सुल्तानपुर।प्रतापगढ़ में एबीपी गंगा न्यूज चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या से आक्रोशित सुल्तानपुर जिले के पत्रकारों ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमे पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने ,पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता के रूप में ₹=50 लाख की मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाये  जाने की मांग की गई ।इस मौके पर श्री कृष्ण पांडेय,सत्यदेव त्रिपाठी,अशोक शुक्ला,श्रीप्रकाश पांडेय,विजयधर पाठक,इंद्रसेन दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव,श्रवण कुमार पांडेय,अंकुश यादव, भूपेंद्र सिंह व संगठन के अन्य लोग शामिल रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url