मौत के मुहाने पर खड़ी महिला की मदद के आगे आए अखिलेश पर्वत - Sunshine samay सनशाइन समय

मौत के मुहाने पर खड़ी महिला की मदद के आगे आए अखिलेश पर्वत


सनशाइन समय अनूप कुमार
सुल्तानपुर।जागरूकता की कमी से लोग जहां अपने परिचितों और सगे-संबंधियों को खून देने से परहेज करते हैं, ऐसे में सुल्तानपुर जनपद क्षेत्र के युवाओं की एक टोली ने रक्तदान ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। युवा खुद और दूसरों की मदद से सैकड़ों को जीवनदान दे चुके हैं। इनका मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से होने वाली मौतों को रोकना है। यह सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं।इस टीम के अगुआ अखिलेश सिंह पर्वत है। अखिलेश सिंह  पर्वत ने कई लोगों को खून देकर उनकी जिदगी बचा चुके  है। समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत स्वर्गीय राजेंद्र सिंह सेवा फाउंडेशन नामक संस्था के जरिए लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं इसी क्रम में आज विश्व रक्तदान दिवस पर वंदना हॉस्पिटल में भर्ती पूनम वर्मा पत्नी राम अकबाल वर्मा को ब्लड की अत्यंत आवश्यकता पर अपने जीवन का 28वा रक्तदान कर समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने एक कीर्तिमान बना दिया है।अखिलेश सिंह पर्वत ने कहा देश में रक्त की कमी न होने पाए, इसलिए ज़रूरी है कि रक्त दान किया जाए। समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत 28 साल की उम्र में 28 बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत की मुहिम कोई रक्त के अभाव में ना मरे के अंतर्गत 28 बार रक्तदान करने के साथ जनपद एवं प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के और समाज सेवकों के जरिए 900 से ज्यादा जरूरतमंदों को रक्त की व्यवस्था कर चुके हैं। समाज सेवक अखिलेश सिंह पर्वत  की 3 मुहिम "मास्क नहीं तो टोकेंगें,कोरोना को रोकेंगें "कोई रक्त के अभाव में ना मरे"कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए के अंतर्गत लगातार लोगों की मदद की जा रही है।अखिलेश पर्वत बताते हैं यह क्रम जीवन के अंतिम क्षणों तक जारी रहेगा।_
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url