डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक भारत- श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही हैं
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुलतानपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान राष्ट्रभक्त, प्रखर शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68 वीं पुण्यतिथि जिले के 26 मण्डलों एवं 2116 बूथों पर मनायी गयी।इस मौके पर कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पुण्यतिथि पर आज से वृहद पौध रोपण का शुभारम्भ भी किया।भाजपाइयों ने युग पुरुष डाॅ मुखर्जी के दिखाये आदर्शों व मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा ने नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने नीम व महुआ का पौध रोप कर पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ भी किया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिला अध्यक्ष डॉ वर्मा ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए जनसंघ के संस्थापक डाॅ मुखर्जी के कार्यों को याद किया।उन्होंने कहा देश की एकता और अखंडता का जो पाठ श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने पढ़ाया था, आज वह पीएम मोदी के नेतृत्व में चरितार्थ होता दिख रहा है। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना आज साकार हो रही है, यही डॉ. मुखर्जी के प्रति भारत की विनम्र श्रद्धांजलि है।सरकार द्वारा धारा 370 व 35 A को समाप्त करना हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा भारत की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार,आनन्द द्विवेदी, आलोक आर्या, रूपेश सिंह, बबिता तिवारी,पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, भावना सिंह ,एलके दूबे, आशीष सिंह रानू ,गांधी सिंह,अरूण सिंह सभासद, दिनेश चौरसिया,नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा,रवि श्रीवास्तव, इन्द्रदेव मिश्रा, अखिलेश जायसवाल, रेनू सिंह,रचना अग्रवाल, सौरभ पाण्डेय, सनी सोनी आदि ने भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।वही कादीपुर में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, राजेश सिंह, लालमणि सिंह,राजित राम आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सभी 26 मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में मनाया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस मौके पर पौध रोपण भी किया गया।