जनरेटर बंद करने गये युवक की करेंट लगने से हुई मौत मचा कोहराम।
*सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट*
सुल्तानपुर -देहात कोतवाली के कतकौली गांव मे मंगलवार की दोपहर एक युवक की जनरेटर के करेंट की चपेट मे आकर मौत हो गयी है। घटना की जानकारी होते ही परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात थाने के प्रतापगंज पुलिस चौकी के सीमावर्ती गांव कतकौली निवासी दिलीप कुमार पांडेय 26 पुत्र अवध विहारी पांडेय अपने घर के पास ही स्थित नलकूप पर खेत की सिंचाई के लिऐ जनरेटर चलाऐ थे । दिलीप दोपहर बाद करीब दो बजे जनरेटर बंद करने नंगे पैर गया तो खुला तार उसके पैर मे छू गया । जिससे वह जनरेटर के करेंट की चपेट मे आ गया । परिवारीजन जब तक पहुचकल जनरेटर को बंद करते तब तक युवक जनरेटर के करेंट से गंभीर रूप से झुलस चुका था । घर वाले उसको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । यौवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया । चौकी प्रभारी प्रतापगंज कोतवाली देहात महेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक के जनरेटर करेंट की चपेट मे आकर मौत की सूचना मिली है। जिला चिकित्सालय से शव को पोर्टमार्टम के लिऐ भेजकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।