जिला अधिकारी पहुंचे गांव भरण पोषण योजना के लाभार्थियों का किया सत्यापन।
सुल्तानपुर कोरोना महामारी के दौरान अपना गवा चुके रोजगार एव परिवार के भरण पोषण के लिए गरीबों को प्रदेश सरकार के निर्देश पर पात्र लाभार्थियों का भरण पोषण हेतु ₹1000 प्रतिमाह धनराशि देने के लिए लाभार्थियों की फीडिंग विभाग द्वारा कराई जा रही है। शासन के निर्देश के क्रम में अब तक पंचायत राज विभाग द्वारा लगभग 33000 लाभार्थियों का डाटा शासन की वेबसाइट पर फीड कर दिया गया है। जिसके हकीकत जानने के लिए जनपद के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी
अतुल वत्स, एवं जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने मंगलवार को कूरेभार विकासखंड के ग्राम पंचायत तियरी मछरौली में भरण पोषण के लाभार्थियों को सत्यापित करने के लिए पहुंच गए। सत्यापन के दौरान उक्त गांव में भरण पोषण के तहत 27 लाभार्थियों का डाटा वेबसाइट पर फीड था। सत्यापन में सभी 27 लाभार्थी गरीब मजदूर पाए गए जो कि सभी पात्रता की श्रेणी में आते हैं। इसी दौरान जिलाधिकारी ने गांव में आवास का भी सत्यापन किया पाच आवास ऐसे मिले जिन पर अभी तक छत नहीं पड़ा था। तत्काल छत डलवाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करते हुए सैफुल्ला गंज में संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया साथ ही बगल के गांव इटकौली में पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन पूर्ण पाया गया लेकिन जियो टैगिंग ना होने से नाराज जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द जियो टैगिंग करानेे का निर्देश दिया साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया की जल्द से जल्द सामुदायिक शौचालय वह पंचायत भवन पूर्ण करवा कर शीघ्र ही जियो टैगिंग कराई जाए
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान विकास खंड कूरेभार के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।