दवा ले के लौटी महिला का पैर नहर में फिसला, मौत।
सुल्तानपुर- साइकिल से पति के साथ दवा लेकर लौट रही महिला का पैर नहर में फिसल गया। नहर में पानी के तेज बहाव के चलते महिला पानी में डूबने लगी। पत्नी को डूबता देख पति के हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीण व स्थानीय पुलिस की मदद से जब तक महिला को नहर से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामला जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाबूगंज चौकी अंतर्गत रामपुर गांव का है जहां गाँव निवासी रामबरन वर्मा अपनी पत्नी आशा देवी 38 वर्ष को मंगलवार की दोपहर साइकिल से दवा दिलवाने रामगंज बाजार गया था। दोपहर करीब 2:00 बजे रामबरन वर्मा अपनी पत्नी को नहर की पटरी पर बने पक्की सड़क से घर वापस लेकर आ रहा था। जैसे ही वह जद्दूपुर गांव के समीप पहुंचा तभी उसकी पत्नी नित्य क्रिया करने के लिए नहर की पटरी पर गई अचानक संतुलन बिगड़ जाने से महिला तेज बहाव वाले नहर में जा गिरी। पानी की गति तेज होने से वह नहर में बहने लगी पत्नी को डूबता देख रामबरन ने पत्नी के बचाव के लिए गुहार लगाई जब तक आसपास के ग्रामीण पहुंचते महिला नहर में डूब चुकी थी। जिससे लोगों को कुछ पता नहीं चल सका लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली देहात के पुलिसकर्मी गोताखोरों की मदद से लगभग आधे घंटे बाद महिला के शव को खोज निकाला महिला के शव को देखते हुए परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। बाबूगंज चौकी प्रभारी सुखदेव यादव ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।