लगातार चौथे दिन नेटवर्क गायब रहने से उपभोक्ता हलकान - Sunshine samay सनशाइन समय

लगातार चौथे दिन नेटवर्क गायब रहने से उपभोक्ता हलकान

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

इण्डेन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक)डुहवा मिश्र में 11जून दिन शुक्रवार से नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ता हलकान है कारण नेटवर्क न होने से जहां उपभोक्ताओं का लेन देन बाधित है वहीं इलाहाबद बैंक के मिनी ब्रांच नरायनपुर से ठगी के शिकार उपभोक्ताओं का अत्यति कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं के खाते में वापस पैसा पासबुक में प्रिंट तक नहीं हो पा रहा है। ओंकार शुक्ल, श्यामबिहारी चौधरी सहित एक दर्जन उपभोक्ताओं ने बताया कि अल 15जून को उनके घर शादी है ऐसे में खरीदारी बैंक में पैसा रहते हुए भी हो नहीं पा रहा है।समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि आये दिन बैंक में कैश न रहना अथवा नेटवर्क न रहना आम बात हो गया है।उच्चाधिकारी समस्या का शीघ्र समुचित समाधान सुनिश्चित करायें अन्यथा हमें अपना खाता यहां से बंद करने को विवश होना पडेगा उपभोक्ता यदि ककिसी कारण से कर्ज का पैसा समय से न दे तो उसे जुर्माने के तौर पर अधिक धन देना पडता है ऐसे में हमारे जरूरत पर पैसा न दे पाने की दशा में उपभोक्ता को भी अतिरिक्त धन मिलना चाहिए।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url