गांजे के साथ पुलिस ने युवक को दबोचा, मुकदमा दर्ज - Sunshine samay सनशाइन समय

गांजे के साथ पुलिस ने युवक को दबोचा, मुकदमा दर्ज


*सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट*

सुल्तानपुर -पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लंभुआ पुलिस को सफलता मिली और संदिग्ध युवक के पास से गांजा मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
लंभुआ में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में उप निरीक्षक दयाशंकर मिश्रा ने ब्लॉक से डुहिया जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को रोक लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी युवक राम कुमार जायसवाल पुत्र लाल चंद्र जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि इससे पहले भी गिरफ्तार युवक कई बार विभिन्न मुकदमों में जेल जा चुका है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url