महिला की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष समेत सात पर मुकदमा दर्ज
*सन शाइन समय से अजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट*
सुल्तानपुर- खेत में महिला द्वारा लगाए गए विभिन्न पेड़ों को काटने एवं उसे काट कर उठा ले जाने, विरोध करने पर गाली गुप्ता देते हुए राइफल से जान से मारने के लिए दौड़ा लेने के आरोप में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष व उनके पिता, भाइयों तथा भतीजे समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सनई रामपुर दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके खेत में कई आम का पेड़ है। जिसे 7 जून को गांव के ही सपा जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव उनके पिता नन्हकऊ यादव तथा भाई रामपाल यादव, इंद्रपाल यादव, सत्यपाल यादव, जगतपाल यादव व भतीजा धर्मेंद्र यादव काटकर उठा ले गए। पीड़ित महिला व उसके पुत्र ने जब मना किया तो गाली गुप्ता देते हुए बंदूक व राइफल लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिए। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी यह लोग उसका पेड़ काट लिए थे, जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।