आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत
*सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट*
सुल्तानपुर- सोमवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया वही स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
मामला बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हेमनापुर गांव से जुड़ा है।जहां गांव निवासी अशोक निषाद का 13 वर्षीय पुत्र विकास घर से थोड़ी दूर पर जानवरों को चरा रहा था। बरसात को देखते हुए विकास घर से छाता लेकर जानवरों की रखवाली के लिए जा ही रहा था कि लगभग 2:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पहले से मौजूद चरवाहों ने इसकी सूचना विकास के परिजनों को दी विकास की मौत की खबर को सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मियों को दी सूचना पर बलीपुर चौकी इंचार्ज आरके ओझा राजस्व अधिकारी सुखराज यादव व कमलेश कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शाशन से सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया।।