आर्य समाज द्वारा यज्ञ व संस्कारों के बहाने आमजनमानस को वैक्सीन लगवाने के लिए किया जा रहा जागरूक - Sunshine samay सनशाइन समय

आर्य समाज द्वारा यज्ञ व संस्कारों के बहाने आमजनमानस को वैक्सीन लगवाने के लिए किया जा रहा जागरूक

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती ।आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा अब यज्ञ व संस्कारों के बहाने आमजनमानस को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम महुडर में शिक्षिका लक्ष्मी योगेश दुआ के नेतृत्व में यज्ञ हुआ जिसमें रूही दुआ के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर उपस्थित लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। देवव्रत आर्य पुरोहित ने कहा कि वैक्सीन लगवाने से हम अपना भविष्य तो उज्ज्वल कर ही सकते हैं साथ ही समाज को रोगों के संक्रमण से भी बचा सकते हैं। यज्ञ जहाँ पर्यावरण को 
स्वच्छ बनाता है वहीं अपने कर्तव्य की भी याद दिलाता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। शिक्षिका लक्ष्मी दुआ ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा है वे अपने पूरे परिवार को इसके लिए आसानी से तैयार कर सकती हैं। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने कहा कि कोरोना मुक्ति यज्ञ के माध्यम से काफी लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और अपने परिवार समाज व पर्यावरण के स्वच्छता के लिए यज्ञ भी कर रहे हैं। विश्व योग दिवस के अवसर पर यज्ञ की खुशबू व्यापक रूप से फैलेगी। मण्डल के आर्य समाजों को इसके लिए निर्देश जारी किये गए हैं। 
आदित्यनारायण गिरी ने उपस्थित लोगों से यज्ञ में आहुतियाँ दिलाईं और अभी भी सावधानी बरतने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में आशा दुआ, मदन गोपाल दुआ, नीलम आहूजा, पिंकी कुमारी की मुख्य भूमिका रही।
साभार गरुण ध्वज पाण्डेय।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url