शिवसैनिकों ने धूमधाम से मनाया शिवसेना पार्टी स्थापना दिवस बांटी मिठाईया
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती। शिवसेना पार्टी स्थापना दिवस सुगर मिल स्थित कार्यालय पर जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में मिठाई बांट कर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।शिव सैनिकों ने हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को चरित्र में उतारने का संकल्प लिया।
जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा सामाजिक परिवर्तन ,जन सहयोग तथा देशभक्ति ही हमारी पहचान है। हमें परम श्रद्धेय स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे जी के दिखाये मार्ग पर चलना होगा , यही उनकेे प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर... शुभम शर्मा, राम सजीवन , इंद्रपाल प्रजापति ,विनोद आर्या ,हर्ष सिंह, संदीप जयसवाल, अभय सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, चंद्रावती, सुनीता, मालती देवी ,ज्योति, प्रेमा, मीरा, अर्चना, फूलमती आदि उपस्थित रहे।