लॉकडाउन में राहत मिली जरूर,पर कोरोना संक्रमण खत्म नही हुआ - Sunshine samay सनशाइन समय

लॉकडाउन में राहत मिली जरूर,पर कोरोना संक्रमण खत्म नही हुआ

लॉकडाउन में राहत मिली जरूर,पर कोरोना संक्रमण खत्म नही हुआ

जिला संवाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● ग्राहक और व्यापारी दौनो ही कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी वर्ते,

आम जनमानस की आजीविका व अन्य गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा जनपद में लागू की गई अनलाॅक प्रक्रिया के दौरान दुकानदार व ग्राहक सावधानियां बरतते हुए अपना कार्य करें। क्योंकि लाॅकडाउन ही समाप्त हुआ है,कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है।
उक्त बात मंगलवार को शासन द्वारा जनपद में लागू की गई अनलाॅक की प्रक्रिया की गाइडलाइन का निरीक्षण करने भरथना पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि स्वयं जागरूक रहकर बाजार में फिजूल में न घूमें,दुकानदार व ग्राहक मास्क/सैनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें तथा अनावश्यक भीड न करें। क्योंकि शासन द्वारा आम जनमानस के आर्थिक संकट को दृष्टिगत रखते हुए सहूलियत देकर अनलाॅक की प्रक्रिया की गई है। जबकि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। एएसपी ग्रामीण श्री सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही व चैकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह के साथ भारतीय स्टेट बैंक,पुलिस चौकी समेत सरोजनी रोड, जवाहर रोड आदि का भ्रमण करके स्थानीय पुलिस प्रशासन को नियमों का कडाई से पालन कराने के लिए निर्देशित किया है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url