शैखूपुरा मे नरपत नगर दून्दावाला की तरह बेहतर सफाई व्यवस्था की जाऐ.........एम.जिया मलिक
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
रामपुर।भारत सरकार एव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सयुंक्त रुप से यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित तथा पूर्व मुख्यमंत्री मान्य अखिलेश यादव जी द्वारा राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान से सम्मानित युवा समाजसेवी एम.जिया मलिक महबूव नरपत नगर ने उपजिलाधिकारी महोदय स्वार जनपद रामपुर यमुना धर चौहान जी के स्टैनो तस्वीर को ज्ञापन देकर शेखूपुरा मे बेहतर सफाई व्यवस्था किये जाने की माग की है एम.जिया मलिक ने साहब के अनुपस्थिति होने के कारण स्टैनो को ज्ञापन सौपा स्टैनो ने साहब तक बात पहुचाने का आश्वासन दिया एम.जिया मलिक महबूव नरपत नगर ने भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता एव खिदमत ए अवाम युवा समीति के जिला उपाध्यक्ष की हैसियत से ज्ञापन सौपा इस मौके पर एम.जिया मलिक महबूव नरपत नगर ने कहा नगर पचायत नरपत नगर दून्दावाला मे तो बेहतर सफाई हो रही है जबकि इसके मुकाबले शैखूपुरा मे कम सफाई हो रही है साथ ही श्री मलिक ने कहा की रात्रि प्रकाश के लिए नगर पचायत नरपत नगर दून्दावाला एव शेखूपुरा मे लाईटो की व्यवस्था की जाऐ ज्ञापन पर गुलाब अली,अफरोज अली,बन्टी ,गुलवेज आदि युवाओं के हस्ताक्षर थे।