धैर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये मास्क, सेनिटाइजर बांटे। - Sunshine samay सनशाइन समय

धैर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये मास्क, सेनिटाइजर बांटे।



तीसरी लहर पहले से भी कई गुना प्रभावित करने वाली- डॉ. दीपक चतुर्वेदी।

सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
लखनऊ। धैर्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कोविड़-19 की तीसरी लहर से बचाव हेतु आमजनमानस खासकर बच्चों के लिये डबल लेयर मास्क व सेनिटाइजर का वितरण प्रीतिनगर, मडियांव में किया गया इस अवसर पर संस्था की संस्थापक नलिनी चतुर्वेदी व सह-संस्थापक डॉ. दीपक चतुर्वेदी ने बच्चों को कोविड़-19 के नियमों के विषय में बताया साथ ही बिना मास्क लगाये लोगों को मौके पर ही मास्क लगवाकर सदैव मास्क लगाये रखने की अपील की साथ ही डा.दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य आम जनमानस के सामाजिक उत्थान हेतु जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाना है और हम संस्था के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं जिसके लिये रणनीति के तहत पांच सदस्यीय टीम तैयार की है जो कि क्षेत्रों में भ्रमण करके ऐसे स्थान को चुनते हैं जहाँ सबसे अधिक जरूरतमंद लोग हो जिसमें प्रमुख रूप से साहिल मिश्रा, सूर्य प्रकाश शुक्ला, अवनीश मिश्रा, सुभाष चंद्र पांडे, पंकज मिश्रा व नवनीत मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल हैं हमारे द्वारा पिछले सप्ताह हनुमान सेतु पर लगभग तीन सौ से अधिक मास्क, सेनिटाइजर वितरित किये जा चुके है साथ ही हम रिलायंस फाउंडेशन के मार्गदर्शन से यह कार्य करने में सफल रहे यह संस्था का जनहित में उठाया जा रहा अत्यंत ही महत्वपूर्ण कदम है संस्था के सहयोगी साहिल मिश्रा ने बताया कि हम धैर्य वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से आगामी दिनों मे जरूरतमंदो को राशन सहित अन्य जनउपयोगी वस्तुएं पहुंचाने का कार्य करेंगे इसी क्रम में सुभाष चंद्र पांडे ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार से देश की व्यवस्थाएं चरमरा सी गई है उसमें आम जनमानस की मदद करना और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों के विषय में संपूर्ण जानकारी देना।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url