*स्वास्थ्य विभाग के अनदेखी से बीयूएमएस डाॅ0 के क्लीनिक में एलोपैथिक दवाईयों का भण्डार* *मरीजों के उपचार में बीयूएमएस डाॅ0 पर्चें पर लिख रहा महँगी अंग्रेजी दवाईयां*
*स्वास्थ्य विभाग के अनदेखी से बीयूएमएस डाॅ0 के क्लीनिक में एलोपैथिक दवाईयों का भण्डार*
*मरीजों के उपचार में बीयूएमएस डाॅ0 पर्चें पर लिख रहा महँगी अंग्रेजी दवाईयां*
विजय कुमार सोनी
जनपद गोण्डा मे स्वास्थ्य विभाग लचर व्यावस्था और जांच एवं विभागीय रहमदिली या खाऊ-कमाऊ नीति के चलते जनपद के कस्बों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध पैथालोजी सहित झोलाछापों की भरमार होने के बावजूद बीयूएमएस डिग्री धारक द्वारा खुलेआम अपने क्लीनिक में एलोपैथिक दवाईयों का स्टाक रखकर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लिखे जाने का पर्चा प्रकाश में आया है। विकास खण्ड मुंजेहना अंतर्गत कस्बा बग्गी रोड अलावल देवरिया मार्ग पर स्थित हेल्थ क्लीनिक के संचालक बीयूएमएस डा0 अनवर खान द्वारा एलोपैथिक दवाईयों का स्टाक रखकर एलोपैथिक दवाईयों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के सामने भी बीयूएमएस डा0 द्वारा मरीजों का उपचार कर अपने क्लीनिक के सामने स्थित शाकिर मेडिकल से दवा लाने हेतु पर्चा लिखा गया। मीडिया कर्मी द्वारा मरीज से पर्चा लेकर पर्चे का फोटो खींच लिया गया यह देख डा0 द्वारा मीडियाकर्मियों से बहस करते हुए कहा गया कि आपने हमारे हैण्डराईटिंग से लिखे गए पर्चे का फोटो कैसे खींच लिया डिलीट कीजिए। अब सवाल यह उठता है कि पर्चे का फोटो खींचने से क्यों आहत हुए क्या उस पर्चे में इन्होंने अपने अधिकार से हटकर दवाईयां लिखा है जो जांच का विषय है। मामले की जानकारी देने हेतु सीएमओ राधेश्याम केसरी ने कहा कि जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।
