*ग्राम गढ़ी में विभाग व स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से काटे जा रहे सागौन के हरे पेड़*
*ग्राम गढ़ी में विभाग व स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से काटे जा रहे सागौन के हरे पेड़*
विजय कुमार सोनी
मोतीगंज,गोण्डा। थाना मोतीगंज अंतर्गत ग्राम गढ़ी के बाग में स्थित करीब 300 हरे सागौन के पेड़ विभागीय व स्थानीय पुलिस के मिलीभगत के चलते बेखौफ काटे जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर मिली की इस कटान में सम्बंधित वनदरोगा भी सामिल है इससे कार्यवाही नहीं हो रही है। इस सम्बन्ध में एस.डी.ओ. से शिकायत की गई तो एस डी ओ एस.पी.सिंह ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और कार्यवाही का आश्वासन दिया। सूत्रों के हवाले से मौके पर सम्बन्धित वन क्षेत्राधिकारी के पहुंचने की जानकारी हुई और एसडीओ वन विभाग एस.पी.सिंह ने वाटसेप पर कार्यवाही की जानकारी दी लिखा की केस दर्ज करते हुए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है।अब देखना यह है कितने पेड़ों पर जुर्माना और कार्यवाही होती है।

