निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवाल गिरी, गुणवत्ता पर उठा रहा सवाल। - Sunshine samay सनशाइन समय

निर्माणाधीन पंचायत भवन की दीवाल गिरी, गुणवत्ता पर उठा रहा सवाल।


सनशाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट
 सुलतानपुर- गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के एक कमरे की दीवार रविवार को अचानक ढह गयी। इस घटना के बाद से अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़ा होने लगा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। 

सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकास खण्ड के चौरे गांव में करीब बारह लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले  ही भवन की छत स्तर तक दीवार और बारजा तैयार कर दिया गया था। अब इसके छत की ढलाई करनी थी जिसके लिए शटरिंग का सामान भी आ गया है। रविवार की सुबह निर्माणाधीन भवन के एक कमरे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गयी, जिसके कारण दीवार ढह गई। इस संबन्ध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीप नरायन सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण में खामी की वजह से दीवार को ढहाया गया है। इस संबंध में जयसिंहपुर खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url