भाजपा नेताओं ने संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने हेतु गोद लिए गये स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविद मेडिकल किट वितरण का शुभारम्भ किया - Sunshine samay सनशाइन समय

भाजपा नेताओं ने संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने हेतु गोद लिए गये स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविद मेडिकल किट वितरण का शुभारम्भ किया


सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुल्तानपुर :भारतीय जनता पार्टी ने जिले की समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का कायाकल्प करने के साथ संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए बच्चों को कोविद मेडिकल किट वितरण की भी शुरूआत कर दी है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा, सभी विधायकगणों , क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों सहित भाजपा नेताओं ने गोद लिए गए स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य केन्द्र तक जाने वाली सड़कों के निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी है।कुछ महीनों बाद स्वास्थ्य केन्द्रों की दशा और दिशा बदली हुई नजर आयेंगी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि भाजपा जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैंया का निरीक्षण किया और तीसरी लहर से बचाव के लिये कोविद मेडिकल किट वितरण का शुभारम्भ किया।इस दौरान विजय त्रिपाठी, संजय सिंह सोमवंशी,मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी एवं अनिल तिवारी ने अस्पताल में हो रहे कायाकल्प के कार्यों को भी देखा और आम का पौधा रोपित किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने पीएचसी दूबेपुर, जिला मंत्री राजेश सिंह ने सीएचसी अखण्डनगर एवं सैनिक प्रकोष्ठ के रेवतीरमण तिवारी ने सीएचसी कूरेभार में संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए कोविद मेडिकल किट वितरण का शुभारम्भ किया।भाजपा नेताओं ने बच्चों एवं आशा बहुओं को मुफ्त मेडिकल किट वितरण के दौरान कहा कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर इस खतरनाक महामारी को हराया जा सकता है।वक्ताओं ने कहाँ कि कोविद के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन एक सुरक्षित और कारगर उपाय है।इसलिए सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।इस मौके पर सीएससी एवं पीएससी के इंचार्ज व अन्य स्टाफ तथा स्थानीय मण्डल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।यूपी की योगी सरकार ने 50 लाख बच्चों तक कोविद मेडिकल किट पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url