जिला न्यायालय सुल्तानपुर में हुआ टीकाकरण - Sunshine samay सनशाइन समय

जिला न्यायालय सुल्तानपुर में हुआ टीकाकरण

जिला न्यायालय सुल्तानपुर में हुआ टीकाकरण
सनशाइन समय अशोक शुक्ला
सुल्तानपुरमाननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी  एवं  माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ  के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय  के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर से समन्वय स्थापित किए जाने के उपरांत आज दिनांक  1 जून  2021 को जिला न्यायालय परिसर सुल्तानपुर में  माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में  प्रातः 10:00 बजे से श्री नागेंद्र नागेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन सुल्तानपुर की उपस्थिति व सहयोग से जिला न्यायालय सुल्तानपुर में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 की महामारी को दृष्टिगत रखते हुए  श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर के आदेशानुसार  डॉक्टर सावित्री मिश्रा  एवं श्रीमती नीलम वर्मा व मीरा यादव स्टाफ नर्स सुश्री आकांक्षा तथा आशा बहू श्रीमती अंजू गुप्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती केवल पति की टीम द्वारा आर टी पी सी  आर के माध्यम से कोविड -19 टेस्ट किये जाने के उपरांत 18 वर्ष से 44 वर्ष के 50 व्यक्तियों तथा 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 50 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया  ।   उपरोक्त के अतिरिक्त  यह भी सूचित करना है कि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर के आदेशानुसार उपरोक्त टीम द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस के दिन जब तक टीकाकरण पूर्ण नहीं हो जाता है तब तक जिला न्यायालय सुल्तानपुर में 100 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा जिसमें जिला न्यायालय सुल्तानपुर में कार्यरत न्यायिक अधिकारी , कर्मचारी व अधिवक्ता गण सम्मिलित रहेंगे यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गई.।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url