ऑपरेशन क्लीन वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम एवं एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय अपराधी को एक तमन्चा 12 बोर के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

ऑपरेशन क्लीन वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम एवं एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय अपराधी को एक तमन्चा 12 बोर के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


रिपोर्ट /जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय पुलिस बल, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम विकास यादव एवं प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम  योगेश सिंह टीम की संयुक्त कार्यवाही मे सुरेन्द्र जायसवाल उर्फ सुरेन्द्र तिवारी पुत्र जोखन जायसवाल निवासी ग्राम थुन्ही बाजार थाना गगहां जिला गोरखपुर को कस्बा वाल्टरगंज, बक्सई तिराहे के निकट गायघाट पौधशाला के पास से पुलिस मुठभेड़ में एक देसी तमंचा 12 बोर, एक  ज़िंदा कारतूस व एक  खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया 


पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी अभियुक्त द्वारा फायर की गई हूं गोली से हेड कांस्टेबल राघवेंद्र पांडे जो थाना वाल्टरगंज के कॉन्स्टेबल हैं उनके बाएं हाथ को छूते हुए निकल गयी वही मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के ऊपर गंगस्टर सहित गोरखपुर बस्ती संतकबीरनगर मिलाकर दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त सुरेन्द्र जायसवाल उर्फ सुरेन्द्र तिवारी द्वारा बताया गया कि मैं कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती व अयोध्या जनपदों में वृद्ध महिला,पुरुष जो कि शारीरिक व मानसिक रुप से कमजोर दिखते है, जिनके गले की चैन या सोने की अंगुठी को धोखे से या फिर छीन कर ले लेता हूँ तथा बैंक के ग्राहक जो गांव के अनपढ़,गंवार महिला या पुरुष होते है उनकी रैकी कर, उन्हें मूर्ख बनाकर उनके नोटों की गड्डी को अपने कागज की गड्डी से बदल लेता हूँ जिसके उपर व नीचे असली नोटें लगी होती हैं ।

बरामद सामानों के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जून के महिने में देईपार कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पास से एक महिला को मूर्ख बनाकर कागज की एक गड्डी देकर उसके 14,000 हजार रुपऐ के नोट से बदल लिया था एवं जो पैसे मेरे पास से बरामद हुए है वो उसी महिला से ठगे पैसों में से खर्च के बाद बचे पैसे हैं । लाकेट के सम्बन्ध में बताया कि माह जून मे ही सुबह के समय मूड़घाट रोड से एक वृद्ध महिला को मूर्ख बनाकर उसकी सोने की चैन व लाकेट को लेकर भाग गया था एवं अपनी बुलेट से ही सभी घटनाओं को करता हूँ, जो आज आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया हैं तथा तमन्चे का प्रयोग मै अपनी सुरक्षा के लिए करता हूँ 

मैं जो भी आभूषण लूट या झांसा देकर प्राप्त करता हूँ उसे वर्मा स्वर्ण कला केन्द्र जो गाजीपुर, मगहर चौराहा जनपद सन्तकबीर नगर के दुकानदार को कम दामों मे बेच देता हूँ हम दोनों लोग मिलकर आर्थिक, घरेलू खर्च व अन्य लाभों के लिए यह काम करते हैं ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url