कोविड-19 से संबंधित आवश्यक मेडिकल सामग्री तैयार करने का उद्यम शुरू करें उद्यमी- डीएम - Sunshine samay सनशाइन समय

कोविड-19 से संबंधित आवश्यक मेडिकल सामग्री तैयार करने का उद्यम शुरू करें उद्यमी- डीएम

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उद्यमियों से अपील किया है कि उ0प्र0 कोविड इमरजेन्सी वित्त पोषण योजना के तहत कोविड-19 से संबंधित आवश्यक मेडिकल सामग्री तैयार करने का उद्यम शुरू करें। इसके लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा प्लाण्ट, मशीनरी एवं उपकरण बनाने पर कम से कम 25 प्रतिशत एवं अधिकतम 10 करोड़ रूपया अनुदान दिया जायेंगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उन्होने इस योजना के तहत कृष्णा मिशन हास्पिटल को 84 लाख रूपये की लागत से आक्सीजन गैस प्लाण्ट की स्थापना की संस्तुति राज्य सरकार को किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस गैस प्लाण्ट पर 25 प्रतिशत लगभग 20 लाख रूपये अनुदान दिया जायेंगा। इस गैस प्लाण्ट की क्षमता 580 लीटर प्रति मिनट या 120 जम्बो सिलेण्डर प्रतिदिन की है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रानिकली नियंत्रित प्लाण्ट है। हास्पिटल में इसकी स्थापना कार्य भी शुरू हो गया है। आवश्यकतानुसार संस्था द्वारा निजी क्षेत्र में भी आक्सीजन की आपूर्ति की जायेंगी। 



उन्होने बताया कि यह योजना एक वर्ष के लिए लागू की गयी है। यह योजना वर्तमान में कार्यरत एंव नयी स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयो पर प्रभावी होगी, जो कोविड से संबंधित आवश्यक उपकरण प्लाण्ट और सामग्री तैयार करेंगें। उन्होने प्रदूषण नियंत्रण पेट्रोलियम एंव विस्फोटक सुरक्षा संगठन, ड्रग कंट्रोल आदि विभाग के अधिकारियों को फास्ट टै्रक मोड में ऐसी इकाईयों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होने बैठक में उपस्थित उद्यमियों से भी अनुरोध किया कि ऐसी ईकाईयों की स्थापना के लिए आगे आये। 

जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धु की बैठक में विद्युत भार स्वीकृति, उद्यम पंजीयन, एकल मेज व्यवस्था, औद्योगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर विस्तार से समीक्षा किया। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल रोड से हटकर वाहनों से वसूली को तत्काल बन्द कराये।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url