*असंगठित क्षेत्र के कामगार पंजियन करा कर पायें 2 लाख का बीमा और 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सहायता* - Sunshine samay सनशाइन समय

*असंगठित क्षेत्र के कामगार पंजियन करा कर पायें 2 लाख का बीमा और 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सहायता*


*असंगठित क्षेत्र के कामगार पंजियन करा कर पायें 2 लाख  का बीमा और 5 लाख तक की  निशुल्क चिकित्सा सहायता*

विजय कुमार सोनी


गोंडा/असंगठित क्षेत्र के कामगारों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमन्त्री उ0प्र0 द्वारा दिनांक-09.06.2021 को ऑनलाइन पोर्टल www.upssb.in का आरम्भ किया गया है।  www.upssb.in पोर्टल पर धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल, कुली, जनरेटर/ लाईट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल/ साइकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार आदि 45 प्रकार के श्रमिक अपने आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, राशनकार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड विवरण के साथ स्वयं पंजीयन करें या निकटतम जनसुविधा केन्द्र या श्रम विभाग कार्यालय या नगर पालिका कार्यालय गोंडा में सम्पर्क कर पंजीयन करा कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों हेतु द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत 2 लाख रूपये की सहायता तथा मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक प्रतिवर्ष नि:शुल्क चिकित्सा सहायता योजना प्रचलित है। अतः सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार बन्धुओं से अपील है कि इस पोर्टल पर पंजीयन के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। अधिक जानकारी के लिये श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा से मों.नं.9140075159 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url