पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी - नितेश शर्मा - Sunshine samay सनशाइन समय

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी - नितेश शर्मा

 


रिपोर्ट मनीष मिश्र

भानपुर, बस्ती। रविवार को नगर पंचायत कार्यालय भानपुर के आह्वान पर क्षेत्र के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

पौधरोपण अभियान के पश्चात भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। आनंद शुक्ल व अंकित त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन की किल्लत से हमें पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक किया है। अब से अगर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिए तो स्थिति और भयावह होगी। इस दौरान अविनाश मिश्र मंचल, मुकेश सिंह, अमिताभ द्विवेदी, प्रिंस पांडेय, प्रमोद प्रजापति, प्रदीप पांडेय, आशुतोष शुक्ल, जूनियर निषाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url