ट्रक और ट्रैक्टर की हुई भिंडत में चार की मौत कई घायल
दर्दनाक हादसे से हुआ गमगीन गांव
ट्रक और ट्रैक्टर की हुई भिंडत में चार की मौत कई घायल
सनशाइन समय सीतापुर गोंदलामऊ। शशांक मिश्रा।
शिव जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओ के जत्थे की मार्ग दुर्घटना हो गयी घटना में एक ही गांव के चार मौतों से गांव में कोहराम मच गया परिवारीजन व रिस्तेदार परिजनो को दिलासा देने में जुटे थे। किसी के सर से पिता तो किसी का सुहाग उजाड़ गया, बहनो से भाई का प्यार छिन गया।गांव में चारो तरफ चीख पुकार मची हुई थी लोग एक दूसरों को सात्वना देकर परिजनों के आंसुओं को पोछ रहे थे।बड़े हादसे से गांव में चारो तरफ कोहराम मचा हुआ था कोहराम के बीच ही संदना थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा, उपनिरिक्षक शिवसिंह व परिजनों द्वारा शवो का अंतिम संस्कार कराया गया।
बताते चले कि शुक्रवार शाम को बगुलापारा, जानकीपुर, हन्नीखेरा, से करीब 35 श्रद्धालुओ का जत्था
बगुलापारा गांव के हरिनाथ के ट्रैक्टर से बाराबंकी के नरगादेवता में मटकी भर भर के जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ था कि रात नौ बजे बाराबंकी जनपद के थाना देवा के सरुवा पुल के पास तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई जिससे उसमे सवार एक ही गांव बगुलापारा के चार लोग ज्ञानमती 65 पत्नी गनेश, संतोष 40 पुत्र शिवकुमार,वीरेंद्र 16 पुत्र रामविलास,विनीत (छोटे)18 पुत्र रामकुमार (मटरू) की मौके पर ही मौत हो गयी व इकत्तीस लोग घायल हो गए।जिसमे उन्नीस का संतराम पुत्र श्रीकेशन ,सुभकरन दिस पुत्र मलिराम ,रामरतन पुत्र पुत्तीलाल,विश्वनाथ पुत्र लक्ष्मन ,फूला देवी पत्नी देशराज ,सोनम पत्नी राजकुमार ,रामपति पत्नी राम दीन मकरन पूत्र छेद्दू जगमोहन पुत्र लेखन लक्ष्मन देवी पत्नी जगदीश ,दयारानी पत्नी दयाराम ,रामकली पत्नी रामासरे ,श्रीदेवी पत्नी श्रीराम ,जंगराज पुत्र रामरतन ,शत्रोहन पुत्र पुत्तू ,निलम पत्नी मृतक संतोष ,रामदेवी पत्नी दीनदयाल,दुलारा पत्नी रामभरोसे ,ओमप्रकाश पुत्र रामखेलावन का उपचार चल रहा है व कुछ घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर आ गए।
