भरथना में कालेज प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी - Sunshine samay सनशाइन समय

भरथना में कालेज प्रबंधक को मिली जान से मारने की धमकी

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

● भरथना की सुप्रशिद्ध शिक्षण संस्थान के हैं प्रबंधक,

● धमकी मिलने से प्रबंधक परिवार सहित है दहशत में,

● पीड़ित प्रबंधक ने लगाई पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार,


भरथना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अन्तर्गत इटावा स्थित नगर क्षेत्र की सुप्रशिद्ध शिक्षण संस्थान प्रकाश इंटर कालेज के प्रबंधक अरविन्द्र दुबे पुत्र स्व०माधवराम दुबे मोहल्ला ब्रजराज नगर को एक नामजद ने जान से मार देने की फोन पर दहशत भरी धमकी दी गई है। पीड़ित प्रबंधक ने इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०ब्रजेश कुमार सिंह,भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी विजय सिंह व भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही को रजिस्टर डांक से प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय दिलाने और सुरक्षा के साथ कार्यवाही की गुहार लगाई है।

पीड़ित प्रबंधक श्री दुबे ने बताया इससे पूर्व जान से मारने की धमकी देने बाले नामजद ने उनके कालेज में पहुँच कर कालेज में मौजूद शिक्षको को भी धमकाया गया है। जोकि कालेज में लगे सीसी टीवी कैमरे में फुटेज कैद हैं। उन्होंने बताया कि नामजद ने शराब के नशे में उसे और कालेज स्टाफ को धमकियां दी गईं है नशे की हालत में दबंग नामजद कभी भी किसी वक्त धमकी की घटना को पूरा कर सकता है। जिसके कारण कालेज प्रबंधक व परिजनों सहित कालेज स्टाफ बुरी तरह दहशत में बना हुआ है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url