युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वागत हेतु भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने की बैठक
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती।भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवांशु मिश्र के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अथिति के रूप में रानू राजभर क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो गोरखपुर उपस्थिति रहे । 5 अगस्त को भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के भव्य स्वागत हेतु स्वागत कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं को अगल अलग स्थानों पर स्वागत हेतु स्थान दिए गए । यह जानकारी cheer4India अभियान संयोजक आकाश कसौधन ने दी ।स्वागत कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिवांशु मिश्र ने अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की वह नींव है जो दिखाई नही देती ।
क्षेत्रीय मंत्री रानू राजभर ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कार्यकर्ताओं को भव्य स्वागत हेतु प्रेरित किया और कहा संगठन के कार्यो के प्रति आप सबका उत्साह आप सबका जोश ही संगठन की ताकत है ।
मुख्य रूप से दुष्यन्त विक्रम सिंह तारक जायसवाल आकाश कसौधन अभिषेक पांडेय नागेन्द्र सिंह अविनाश मिश्र विवेक सिंह ऋषभ श्रीवास्तव जतिन गौड़ पवनदीप अग्रहरी सलमान खान उत्कर्ष शुक्ल अमृतांश मिश्र विनय सिंह विशाल शिवम कसौधन अमन जायसवाल सूर्यमणि पांडेय कोमल दुबे अजय मिश्र संतोष भारद्वाज उत्कर्ष गौड़ अमन सिंह हीरा गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
