Bharthana News सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यन चौहान ने किया भरथना टॉप - Sunshine samay सनशाइन समय

Bharthana News सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यन चौहान ने किया भरथना टॉप

 सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्यन चौहान ने किया भरथना टॉप


जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

●सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट छात्रों ने विद्यालय का किया नाम रोशन,


भरथना की सुप्रशिद्ध सीबीएसई बोर्ड दिल्ली की शिक्षण संस्था सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट छात्रों का सीबीएसई परीक्षा परिणाम उत्कर्ष रहा है।

शुक्रवार को घोषित सीबीएसई परीक्षा परिणाम के अंतर्गत सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का इंटरमीडिएट सत्र 2020-21 का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा है।

विज्ञान संकाय तथा वाणिज्य संख्याएं के 100% छात्र-छात्राएं उत्तम परीक्षा फल के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि विज्ञान संकाय में आर्यन चौहान 94.8% के साथ प्रथम स्थान,विकास यादव 93.6% के साथ द्वितीय स्थान एवं कु०दीक्षा गुप्ता 89.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में हिमांशी ने 76.8% के साथ प्रथम स्थान,अंशु यादव व ऋतु यादव ने 76.6% के साथ द्वितीय स्थान एवं जानवी सिंह ने 75.2% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के चेयरमैन रोहन सिंह,प्राचार्य श्रीमती प्रियंका सिंह व शिक्षक गोविंद पाल,मयंक पोरवाल,आयुष सोनी,प्रवीण गुप्ता,संदीप यादव,उद्धव सिंह,धर्मेंद्र यादव, विवेक यादव,अमन चतुर्वेदी सहित विद्यालय के अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url