एक्शियन विद्युत सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में गोपालपुरा हुआ शिविर का आयोजन
एक्शियन विद्युत सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में गोपालपुरा हुआ शिविर का आयोजन।
चकरनगर(इटावा),20 जुलाई।शासन की मंशा के अनुरूप जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में एसडीओ रचित मिश्रा ने अपने दल बल के साथ एक्शियन शौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में गोपालपुरा विद्यालय पर शिविर लगाया जिसमें उपभोक्ताओं को विभाग से संबंधित और शासन से मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से ब्योरा समझाया।
को दी जाने वाली सुविधाओं और उसका लाभ के बारे में बिंदुवार चर्चा की इसके अलावा उपभोक्ताओं की भी समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निस्तारण किया। सर्वाधिक शिकायतें मीटर से संबंधित थीं जिन्हें तत्काल निस्तारण हेतु विभागीय आदेश ठेकेदारों को किए गए क्योंकि अधिकारियों ने बताया कि मीटर बदलने का कार्य सिर्फ ठेकेदारों के द्वारा विभाग करवाता है इसमें हमारे कर्मचारी सिर्फ सहभागिता कर सकते हैं। बहरहाल उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया की अति शीघ्रता के साथ खराब मीटरों को या तकनीकी कमियों के चलते जो मीटर गलत रीडिंग दे रहे हैं उन्हें जनहित में तत्काल बदलवा कर कार्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर चकरनगर का पूरा स्टाफ मैं एसएसओ सुंदर सिंह चौहान लाइनमैन लाल सिंह अश्वनी त्रिपाठी लाइनमैन के साथ-साथ पूरा स्टाफ मौके पर रहा। उपभोक्ताओं ने बताया कि ऐसे शिविर समय-समय पर लगने से शासकीय जानकारी प्राप्त हो जाती है जो एक जनहितकारी कार्य है।