कस्बे में जल निकास की सही व्यवस्था न होने से बरसाती पानी घरो में घुसा ।
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा,(इटावा)विकासखंड क्षेत्र के कस्बाई एवं ग्रामीण अंचलों में गत दिवस दोपहर से शाम तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी उतराने लगा, नालियों में सफाई ना होने से पानी सड़कों पर बहता रहा जिसके लिए कस्बे में सड़क तक हो चुके अतिक्रमण से जलभराव की समस्या पैदा हुई वहीँ लोग पानी में घुसकर निकलने को मजबूर हुए।
बीते दिवस सोमवार को दोपहर से तेज बारिश शुरू हो गई बारिश की तेज बौछार से मौसम खुशनुमा हो गया और भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं कस्बे के पुराने बस अड्डे के समीप अछल्दा रोड ,तांगा स्टैंड ,ब्लॉक परिसर आदि जगह लोगों को तथा सब्जी मंडी के पास अंदर जलभराव हो गया जिससे चलते सफाई व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल खुल गई। इन जगहों पर नालियों की सफाई समय से ना होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो सकी और तेज बारिश से पानी सड़कों पर उतरने लगा लोग सड़कों पर भरे पानी में घुसकर निकलने को मजबूर हुए ऐसे में मानसून के चलते आने वाले दिनों में और भी बारिश होगी जिससे लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
