IMD ने मुंबई, कोंकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया,जानें- कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल? - Sunshine samay सनशाइन समय

IMD ने मुंबई, कोंकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया,जानें- कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

 मौसम विभाग की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मुंबई, कोंकण क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इधर उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में रविवार की तुलना में आधा मीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

वहीं राजधानी दिल्ली में दिल्ली में मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार को हुए बारिश के कारण आईटीओ,रिंग रोड, मथुरा रोड सहित कई मार्गों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, पुल प्रहलादपुर में जलमग्न रेल अंडरपास में सेल्फी लेते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया कि व्यक्ति जलमग्न रेलवे अंडरपास का वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गया था। मृतक की शिनाख्त रवि चौटाला (27) के तौर पर की गई है। यातायात पुलिस अ


धिकारियों ने कहा कि अंडरपास में जलभराव के कारण दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुल प्रहलादपुर खंड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से एक भूमिगत पार्किंग स्थल में पानी भर गया जिसमें महंगी कारें, बाइकें और ऑटो रिक्शा समेत करीब 400 गाड़ियां डूब गईं। उपनगरीय कांदिवली में ठाकुर कॉम्प्लेक्स में मुंबई नगर निकाय ने इस पार्किंग स्थल का निर्माण कराया था। 

वहीं रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को कहा कि 12 जुलाई तक पिछले 15 दिनों से मानसून की सुस्ती ने फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) में खरीफ फसलों की बुवाई की गति को प्रभावित किया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url