पीडब्ल्यूडी की सड़क पर ही बना डाला चबूतरा CM से शिकायत से हडकंप - Sunshine samay सनशाइन समय

पीडब्ल्यूडी की सड़क पर ही बना डाला चबूतरा CM से शिकायत से हडकंप

 

-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और ट्विटर पर शिकायत होने के बाद विभाग आया हरकत में मौके पर जांच की अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया

-सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क पर चबूतरा बना देने से गांव की करीब 60% जनता आवाजाही को परेशान

       (डॉ0एस.बी.एस. चौहान)

चकरनगर(इटावा), 20 जुलाई। जहां एक तरफ सरकार अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए अभियान चला रही है और अतिक्रमण सिद्ध होने के बाद हटाने में 2 मिनट नहीं लगते लेकिन आततायी लोग फिर भी अतिक्रमण करने में नहीं चूकते इसका एक जीता जागता उदाहरण छिपरौली में नए रूप से देखने को मिला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र चकरनगर के अंतर्गत गांव छिपरोली जहां पर पीडब्ल्यूडी की बनी हुई सड़क पर कृपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी छिपरौली ने अवैध अतिक्रमण कर रास्ता रोक दिया यहां से गांव के करीब 60% लोग चौबीसों घंटे आवाजाही करते हैं। जब यहां पर अतिक्रमण करने से अतिक्रमण कारी को रोका गया तो खुद को बहुत बड़ी पहुंच वाला बताते हुए धमकाया और यह कहा किसी की औकात नहीं कि हमारे इस चबूतरे से हाथ लगा दे। जब इसकी शिकायत गांव के ही एक समाजसेवी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की तो विभाग ने मौके पर जाकर देखा कि अतिक्रमण अवैध है तो उन्हें यह नोटिस दिया कि इस अतिक्रमण को आप हटा दीजिए नहीं तो विधि अनुकूल कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। लोगों ने विभाग के आए अधिकारियों के कार्य की सराहना की और यह आशा व्यक्त की कि अतिक्रमण जल्द से जल्द विभाग हटवा कर लोगों को न्याय दिलाएगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url