थाना पुरानी बस्ती व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

थाना पुरानी बस्ती व एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेंद्र प्रसाद पटेल व उ0नि0 जितेंन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक मय पुलिस टीम द्वारा गोरखपुर लखनऊ हाईवे स्थित हंडिया फ्लाईओवर पूर्वी छोर के पास से 10 किलोग्राम अवैध गांजा एक अदद मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों मो0सलीम पुत्र इस्माईल निवासी रसनी,छोटू पुत्र रामसुन्नर निवासी रसनी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

पूछताछ पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग काफी समय से बिहार से गांजा लाकर बेचते हैं, यही हम लोग के जीविकोपार्जन का साधन है । यह जो बोरा है इस बोरे में 10 Kg गांजा है जिसे हम दोनों खरीद कर अपने गांव की ओर ले जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हे0का0 रामानंद,कां0 आकाशदीप ,हे0का0 दिलीप कुमार, हे0का0 बुद्धेश कुमार, हे0का0 विजय दीक्षित, कां0 अभिषेक तिवारी, कां0 अजय यादव एसओजी टीम जनपद बस्ती मौजूद रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url