दबंगों ने कोटेदार से मांगा हफ्ता दो कुंटल गेहूं ना मिलने पर कोटेदार के लड़के को मारपीट कर किया लहूलुहान
रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती। पैकोलिया थाना के अंतर्गत ग्राम रेवटा हरिसरन गांव में दबंगों ने जबरदस्ती कोटेदार से दो कुंतल गेहूं मांगा, गेहूं ना मिलने पर दबंगों ने कोटेदार के लड़के को घर में घुसकर मारपीट कर किया,लहूलुहान ,कोटेदार के लड़के को हांकी लाठी डंडा से दबंगों ने जमकर मारा पीटा, मारपीट कर किया लहूलुहान सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पहुंचाया इलाज के लिए जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए किया रेफर लखनऊ में चल रहा है इलाज ,सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से दिमाकी तौर पर लड़का हो सकता है कमजोर, घटना उस वक्त घटी जब सुबह 9:00 बजे कोटेदार का लड़का गरीबों को राशन वितरण कर रहा था उसी वक्त दबंग पहुंच गए दो कुंटल गेहूं की मांग करने लगे जिस पर कोटेदार के लड़के ने कहा गेहूं राशन वितरण होने के बाद बचेगा तब मिल पाएगा, जिससे खार खाए दबंगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया, अपने आपको घिरता देख कोटेदार का लड़का भागकर घर में घुस गया लेकिन दबंगों ने घर में घुसकर मारा पिटा, बीच बचाव के लिए आए एक व्यक्ति को भी बुरी तरह से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, और घर का ई पाश मशीन और मोटरसाइकिल एवं सरकारी कागजात को फाड़ दिए और गल्ले में रखा हुआ दो हजार रुपया निकाल लिए अलमारी में रखा हुआ अन्य कीमती जैवरात भी उठा ले गए, पीड़ित कोटेदार ने बताया हमारे गांव के रहने वाले अनिल शुक्ला जबरदस्ती दो क्विंटल गेहूं मांग रहे थे ना देने पर अंकित शुक्ला पंकज शुक्ला विपिन शुक्ला सुनील मिश्रा राकेश दुबे और चार अज्ञात व्यक्ति मिलकर के मारे पीटे, यह पूरा मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के रेवटा हरिसरन गांव का है, वही क्षेत्राधिकारी हरैया ने बताया दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें sc-st भी दर्ज है मेरे द्वारा विवेचना की जा रही है तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
