पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाले अपराधी के पैर में लगी गोली
रिपोर्ट / जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय
बस्ती । पुलिस अपराध एवं अपराधियों के ऊपर लगाम लगाने के लिए लगातार अपराधियों के ऊपर दाग रही हैं गोलियां आज फिर सोनाहा थाना के अंतर्गत भानपुर रुधौली मार्ग पर खैरा गांव के पास थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा और नारकोटिक टीम प्रभारी योगेश सिंह के द्वारा कार्यवाही के दौरान एटीएम से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले अपराधीयो के ऊपर मुठभेड़ के दौरान चलाई गोलियां अजय दुबे उर्फ छोटू के दाहिने पैर में लगी है गोली वही अपराधी द्वारा फायर के दौरान थाना सोनहा के कॉन्स्टेबल देवेंद्र निषाद के दाहिना हाथ के नीचे गोली छूते हुए निकल गई चार अपराधी गिरफ्तार किए गए अजय दुबे रंजीत यादव सुरजीत बिंदु उग्रसेन चौरसिया जिनके पास से देसी तमंचा 315 बोर दो खोखा कारतूस एक देसी तमंचा 12 बोर ,दो जिंदा कारतूस 26 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के 6 मोबाइल एक स्विफ्टडिजायर कार बिना नंबर प्लेट के और 25000 हजार रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया,गिरफ्तार अपराधियों ने बताया गया कि हम लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं।
हम चारो लोगों का एक गैंग है हम लोग जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ व अन्य आस पास के जनपदों में ATM मशीन के पास इसी कार से जाकर रैकी करके जब कोई भोला-भाला बुजुर्ग व्यक्ति व महिलाओं से ATM बदलकर पिन जान लेते हैं तथा वहाँ से हम लोग इसी कार से कुछ दूरी पर जाकर दूसरे ATM मशीन या पेट्रोल पम्प वगैरह से स्वैप करके ATM का पैसा निकाल लेते हैं तथा आपस में बांट लेते है। हम लोग साथ में असलहा भी लेकर चलते हैं ताकि यदि कही कोई समस्या हो तो डरा धमका कर मौके से भाग लें। बस्ती जनपद में पांच तारीख को रूधौली से एक महिला से ATM बदल कर बाँसी पेट्रोल पम्प व ATM मशीन से कुल नब्बे हजार निकाल लिये थे कल भी हम लोग घोषी जनपद मऊ से ATM बदले तथा बडहलगंज जनपद गोरखपुर से पैसा निकाले थे।
हम लोग यहाँ भी उसी उद्देश्य से आये थे । हम लोगो के पास से बरामद ATM बदले हुए ATM हैं । गाडी का नम्बर बदल कर चलते हैं ताकि कोई पहचान न सके । हम लोगों के पास से बरामद पैसा भी बदले हुए ATM से निकाला गया है ।
