आर्य समाज द्वारा बस्ती नगर की प्रत्येक कालोनी में कोरोना मुक्ति यज्ञ करने का प्रयास जारी - Sunshine samay सनशाइन समय

आर्य समाज द्वारा बस्ती नगर की प्रत्येक कालोनी में कोरोना मुक्ति यज्ञ करने का प्रयास जारी

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।आर्य समाज द्वारा बस्ती नगर की प्रत्येक कालोनी में कोरोना मुक्ति यज्ञ करने का प्रयास जारी है। इसे पूरा करने से जन जन में यज्ञ के प्रति रूचि पैदा होगी जिससे उनके परिवार के साथ समाज भी रोगमुक्त होगा। उक्त जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने बताया कि 1अगस्त को लौकिहवा कालोनी में सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया है। अभियान के आयोजित हर घर यज्ञ घर-घर यज्ञ के श्रृंखला में आज श्री रामू आर्य के निवास स्थान नई बाजार बस्ती में देव यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ उपरांत आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि यज्ञ में  क्रमशः सुगंधित,  पुष्टिकारक, रोग नाशक, मिष्टकारक चार पदार्थ डाले जाते हैं, जिससे वायुमंडल में सुगंधि फैलती हैं। वायुमंडल में पुष्टिकारक व रोगनाशक परमाणु फैल कर प्राणी मात्र को सुख देते हैं। शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यज्ञ  करने से आयु बढ़ती है तथा व्यक्ति समाज का अधिकाधिक परोपकार करने में समर्थ होता है। यज्ञ के मंत्रों व औषधियों से मानसिक शांति तथा आत्मा को बल मिलता है।

इस कार्यक्रम में प्रभावती देवी, श्रीमती ममता गुप्ता, अनूप कुमार, एंजेल, सोनी गुप्ता, आस्था गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url