किशोरी का अपहरण कर जंगल में ले जाकर किया बलात्कार, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, फिर.। - Sunshine samay सनशाइन समय

किशोरी का अपहरण कर जंगल में ले जाकर किया बलात्कार, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, फिर.।

लघुशंका करने के लिए उठी एक किशोरी का गांव के ही दबंग ने अपहरण कर लिया तथा जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना में दबंग के साथ उसके साथी भी शामिल रहे। पीड़िता का आरोप है कि दबंग के पिता द्वारा भी उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पुत्र से शादी नहीं की तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़ित किशोरी ने आज अपने परिजनों के साथ पुलिस अफसरों की शरण ली। यह मामला रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में गांव के ही दबंग नीलेश पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह जबरन उसे अपने साथ पकड़कर ले गया। उसके इस कृत्य में उसके साथी भी शामिल रहे। अपहरण करने के बाद निलेश ने उसके साथ एक मकान तथा जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। इस बीच उसके पिता भी वहां पहुंचे और उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके पुत्र के साथ शादी नहीं की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्यवाही नहीं की, बल्कि उल्टा उस पर राजीनामा का दबाव डाल रही है। प्रार्थना पत्र में उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url