साहब, 11 दिन हो गए, नहीं चल रहा बेटी का पता। - Sunshine samay सनशाइन समय

साहब, 11 दिन हो गए, नहीं चल रहा बेटी का पता।

11 दिनों से लापता पुत्री का कोई सुराग न लगने पर परेशान परिवार वालों ने आज पुलिस अफसरों की शरण ली। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी गेट अंदर रहने वाले विजय वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपने चाचा के यहां सिलाई सीखने के लिए जाती थी। 8 जुलाई को वह घर से सिलाई सीखने के लिए निकली, लेकिन चाचा के यहां नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसे हंसारी में रहने वाला कमलेश अपने साथी के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। विजय के अनुसार उसकी पुत्री की कमलेश से मोबाइल फोन पर बात भी होती थी। घटना की सूचना उसने 11 जुलाई को कोतवाली थाने में दर्ज कराई, लेकिन तब से अब तक उसकी पुत्री का कोई सुराग नहीं मिला है। विजय का आरोप है कि विपक्षी द्वारा उसे अब धमकियां भी दी जा रही हैं। प्रार्थना पत्र में उसने पुत्री का पता लगाए जाने की गुहार की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url