Etawah दूषित पर्यावरण में शुद्धता को पौधरोपण के साथ उनकी देखरेख जरूरी है
दूषित पर्यावरण में शुद्धता को पौधरोपण के साथ उनकी देखरेख जरूरी है
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● फल और छायादर के साथ औषधीय पौधे पौधरोपण से अनगिनत होते है लाभ,
पर्यावरण में फैले विषैलेपन को विलुप्त करने का सबसे सरल और सुगम माध्यम पौधरोपण करना है। क्योंकि वातावरण में पौधे ही वह अनमोल रत्न हैं,जो हमें अमूल्य शुद्ध साँसें प्रदान करते हैं। साथ ही रोपित किये गये पौधों की उचित देखभाल करना हमारी अहम जिम्मेदारी है।
उक्त बात मंगलवार को भरथना कस्बा के विधूना रोड स्थित जयोत्री एकेडमी में पौधरोपण के दौरान विद्यालय के संस्थापक पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल ने पौधरोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि फल,बेल, छायादार पौधों के साथ-साथ हमें औषधीय पौधों को भी रोपित करना चाहिये। जिनका उपयोग हमें विभिन्न रोगों से मुक्ति दिलाता है। इस दौरान पूर्व चैयरमैन श्री पोरवाल ने संस्था की अध्यक्ष पूर्व चैयरमैन नीता पोरवाल,प्रबन्धक नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेन्द्र मिश्रा आदि के साथ जयोत्री एकेडमी परिसर में तुलसी,चन्दन पीपल,आम,नीम,बरगद,अमरूद आदि के कई पौधे रोपित किये। साथ ही उनका नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली।
इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में स्थापित मन्दिर पर संगीतमयी सुन्दर काण्ड का पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अरविन्द पोरवाल,संजय पोरवाल,रवि पोरवाल,राजू चौहान,गुल्ली पोरवाल,बडे भदौरिया,एचओडी शीला मिश्रा,संजीव तिवारी,सुमित यादव,जितेन्द्र भारती, गोविन्द शाक्य,हिमांशु यादव,प्रदीप सिंह, श्याम वर्मा,शोभित अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
