सुरेन्द्र चौधरी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विकास मिश्रा ने कहा- जवानों की बहादुरी हमें हर दिन देती है प्रेरणा - Sunshine samay सनशाइन समय

सुरेन्द्र चौधरी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विकास मिश्रा ने कहा- जवानों की बहादुरी हमें हर दिन देती है प्रेरणा

 

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। देश आज 22वां करगिल विजय दिवस मना रहा है. इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी और सह संयोजक विकास मिश्रा ने बस्ती में फुटहिया स्थित वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं विकास मिश्रा ने करगिल विजय दिवस की 22वी वर्षगांठ पर पाकिस्तान के साथ हुए इस युद्ध के शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है. आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए करगिल में अपने आप को न्योछावर कर दिया. उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।

जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने कहा, "करगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं. जिसमे बस्ती जिले के ऐसे अनेकों सपूतों ने अपनी आहुति दी है आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया. देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।

बता दें,भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच साल 1999 में करगिल के पहाड़ों पर जंग हुई थी और बाद में भारत ने करगिल की पहाड़ियां फिर से अपने कब्जे में ले ली थीं. इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई थी, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर घुसपैठ करके वहां अपने ठिकाने बना लिए थे.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url