हिंयुवा जनपद इकाई के निर्देश पर भानपुर तहसील ईकाई के तरफ से मासिक बैठक सोनहा में हुई संपन्न - Sunshine samay सनशाइन समय

हिंयुवा जनपद इकाई के निर्देश पर भानपुर तहसील ईकाई के तरफ से मासिक बैठक सोनहा में हुई संपन्न

 

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती।हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई के दिशा निर्देश पर मासिक बैठक आज भानपुर तहसील ईकाई के तरफ से अन्नपूर्णा देवी मंदिर सोनहा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारी की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संगठन विनय सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला आईटी सेल संयोजक धर्मेन्द्र कुमार रहे। मुख्य अतिथि विनय सिंह अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से समीक्षा लेते हुए बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी स्वर्गीय अज्जू हिंदुस्थानी के प्रथम  पुण्यतिथि 31 जुलाई को किसान डिग्री कालेज के सामने विवाह मण्डप {सिविल लाइन}में भव्य रूप से मनाया जाएगा।जिसमें सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तन मन धन से लगकर स्वर्गीय अज्जू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हो।

बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष भानपुर कुलदीप मौर्या ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने अपना विचार व्यक्त किए।बैठक में मुख्य रूप से तहसील उपाध्यक्ष भानपुर सुग्रीम चौधरी, तहसील मंत्री विश्राम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर अरुण कुमार,गोविंद मोर्या राजमणि यादव, फूल चंद, रामसूरत मोर्या, राधेकृष्ण, विवेक पटेल, रक्षाराम चौधरी,अर्जुन प्रसाद, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url