गुरुपूर्णिमा के अवसर पर एसबीआई डीजीएम संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री योगी का लिया आशीर्बाद
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर एसबीआई डीजीएम संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री योगी का लिया आशीर्बाद
रवि सिंह ब्यूरो चीफ
बैंक के जनकल्याणकारी कार्यों की सीएम ने की सराहना
गोरखपुर।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम संजीव कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्बाद लिया व उन्हें गुरुपूर्णिमा की बधाई दी। साथ ही बैंक द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो से अवगत कराया।
बता दें कि विगत माह बैंक के गोरखपुर अंचल प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री कुमार की मुख्यमंत्री से पहली औपचारिक
मुलाकात थी। मुख्यमंत्री व गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर परमपूज्य योगी को संजीव कुमार ने पूर्वांचल स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सुझाव दिया कि बैंक को जनता की सेवा में और आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सरकार की ओर से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष मठपाल एवं मुख्य प्रबंधक राजभाषा राजीव रंजन प्रकाश उपस्थित रहे।