फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से रोकना नारी समाज का अपमान - Sunshine samay सनशाइन समय

फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से रोकना नारी समाज का अपमान

फूलन देवी की प्रतिमा लगाने से रोकना नारी समाज का अपमान

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

गोरखपुर।
समाजवादी पार्टी के नेता कालीशंकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने चौरी-चौरा के भाऊपुर गांव में फूलन देवी की प्रतिम लगाने से रोका है जो अन्याय और महिला शोषण के खिलाफ लड़ने वाली एक ग़रीब मल्लाह की बेटी का ही नहीं बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है। 
श्री शंकर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि फूलन देवी की प्रतिमा हर हाल में स्थापित की जाएगी। कहा कि अमेरिका से लेकर ब्रिटेन में फूलन देवी का सम्मान होता रहा है। टाइम मैगजीन से लेकर गार्डियन तक में उनके नाम का डंका बज चुका है। एक ग़रीब मल्लाह की बेटी की विश्वस्तरीय मान्यता को स्वीकार कर क्या भाजपा की सरकार फूलन देवी की प्रतिमा को लगाने से क्यों रोक रही है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय ‘टाइम’ मैगजीन की नज़र में फूलन देवी श्रेष्ठ है। लंदन का जो ‘गार्डियन’ अखबार भारत के प्रधानमंत्री के मरने पर पर स्मृति लेख नहीं छापता, उसने फूलन पर स्मृति लेख छापा था।
आगे कहा कि फूलन देवी ने पुरुष और जाति सत्ता से प्रतिशोध का जो तरीका चुना, उसकी वैधानिकता पर बहस हो सकती है। पर वे दुनिया की श्रेष्ठ विद्रोही महिला थीं, इस बात में दुनिया को शक नहीं है। हम सरकार से पुरजोर मांग करती है कि अन्याय और महिला शोषण के खिलाफ लड़ने वाली एक ग़रीब मल्लाह की बेटी की विश्वस्तरीय मान्यता को स्वीकार कर उनकी प्रतिमा को स्थापित कराये जो बहुत ही सराहनीय होगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url