*वीर अब्दुल हमीद को माल्यार्पण कर उनकी वीरता को याद किया इदरीसी प्रिन्ट के सदस्यों ने* - Sunshine samay सनशाइन समय

*वीर अब्दुल हमीद को माल्यार्पण कर उनकी वीरता को याद किया इदरीसी प्रिन्ट के सदस्यों ने*


 *वीर अब्दुल हमीद को माल्यार्पण कर उनकी वीरता को याद किया इदरीसी प्रिन्ट के सदस्यों ने*

विजय कुमार सोनी

वीर अब्दुल हमीद के वीरता को भुलाया नहीं जा सकता इसी क्रम में वीर अब्दुल हमीद को माल्यार्पण कर उनकी वीरता को याद किया इदरीसी प्रिन्ट के सदस्यों, ने गुरुवार की शाम को  यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष  मो0 मुबीन इदरीसी व संगठन के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ अहमद इदरीसी के नेतृत्व में जिला कार्यालय गोण्डा पर संगठन की एक बैठक की। फ्रन्ट के सदस्यों ने वीर अब्दुल हमीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।जिला अध्यक्ष मोबीन ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जन्म इदरीसी परिवार में हुआ था इसलिए उनको इदरीसी परिवार का पूर्वज माना जाता है।उन्होंने कहा कि उनके त्याग और बलिदान को पूरा देश जानता है।साथ उन्होंने कहा कि आज के दिन उनकी वीरता की कहानियां हर इदरीसी परिवार में बच्चों बच्चों को सुनाई जाएगी। फ्रन्ट के प्रदेश सचिव फ़िरोज़ इदरीसी ने कहा कि आज यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के सदस्यों द्वारा हर जगह उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड सभासद रहमान खान,चंदू मास्टर,समाज सेवी हारून एडवोकेट,आशिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव नवीन इदरीसी,जिला महामंत्री सईद इदरीसी, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज इदरीसी, बुग्गन प्रिंस,शकील अहमद,इबरार अहमद,कलीम इदरीसी,अहमद अली,रिजवान,हाजी नूरुद्दीन,रेहान इदरीसी,इस्तियाक इदरीसी, अब्दुल हफ़ीज़, नजमुद्दीन,अतिउल्लाह,मो0 तारिक,कैय्यूम,मो0 मजीद,नूर मोहम्मद,जाकिर अली,पप्पू इदरीसी, मो0 कादिर,सुफियान,अदीम आदि लोग उपस्थित रहे।






Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url