जिला पंचायत करा रही गांधी चबूतरे का सौंदर्य करण - Sunshine samay सनशाइन समय

जिला पंचायत करा रही गांधी चबूतरे का सौंदर्य करण



बाह। कस्बा बाह स्थित जिला पंचायत की भूमि पर  जीड सीर्ड पढ़े बरसों पुराने  गांधी चबूतरे का जिला पंचायत द्वारा सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बरसों पुराने गांधी चबूतरे को जिला पंचायत अपनी निधि लगभग छः लाख रुपये  से सुंदरीकरण कराएगा। जहां चारों तरफ ब्लैक मार्बल, गांधी जी,की 3 फुट  की प्रतिमा व प्रतिमा के ऊपर छतरी व चारों तरफ रेलिंग, सोलर लाइट, व पेड़ लगाकर  चबूतरे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बुधवार को गांधी चबूतरे के सुंदरीकरण का कार्य कर रहे मजदूरों को कुछ स्थानीय लोगों ने काम करने से रोक व विरोध किया। एक स्थानीय दबंग चबूतरे के विकास कार्य का विरोध करने लगा व काम कर रहे मजदूरों  को रोक दिया। मजदूरों ने जिला पंचायत के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। गांधी चबूतरे के सौंदर्यीकरण का विरोध कर रहे लोगों ने उपजिलाधिकारी से फोन पर अवैध कब्जे की शिकायत की शिकायत का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी ने  मौके पर कर्मचारियों को भेजकर मामले की जांच कराई। जिला पंचायत अधिकारियों से फोन पर बात होने के बाद उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित ने बताया कि जिला पंचायत ने गांधी चबूतरे के सौंदर्यीकरण के लिए  लगभग छः लाख रुपए का बजट आवंटित किया है जिससे गांधी चबूतरे का सौंदर्य करण किया जाएगा। वही गांधी चबूतरे के सुंदरीकरण का कार्य शुरू होते ही कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान भी किया। श्रमदान में प्रमुख रूप से शीलू पचौरी, पुनीत शर्मा, उमेश बघेल, अंकुर तिवारी, मनोज पुरोहित, नीरज धनगर शामिल रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url