अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी हुई गठित
सुलतानपुर-शहर के बढ़ैयाबीर स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश के संगठन मंत्री शीतल जी की अगुवाई में अरविंद सिंह राजा को अध्यक्ष तथा ज्ञान प्रकाश यादव को महामंत्री का पद मिला है। प्रशांत सिंह, अतुल शुक्ल मानवेंद्र शुक्ल, अविनाश श्रीवास्तव व रोहित अवस्थी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव श्रीवास्तव, रामाशीष सरोज, मृत्युंजय नारायण सिंह, अंजली सिंह व दीप सिंह को मंत्री बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष व अशोक शुक्ल मीडिया प्रभारी होंगे। अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन मजबूत होगा। हाईकोर्ट के पूर्व उपाध्यक्ष वृजभान सिंह, सुरेन्द्र सिंह समेत संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताई है।