दीक्षा का मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘इरिक्सन‘‘ में हुआ कैम्पस सलेक्शन
दीक्षा का मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘इरिक्सन‘‘ में हुआ कैम्पस सलेक्शन
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● बी०टेक कम्प्यूटर साइंस की छात्रा है कु०दीक्षा शुक्ला,
भरथना तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत राजीव कुमार शुक्ला निवासी राजीव नगर (गिरधारीपुरा) की बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) में अध्ययनरत पुत्री कु०दीक्षा शुक्ला का मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘इरिक्सन‘‘ में कैम्पस सलेक्शन होने पर उनके परिवारीजनों व शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड गई। सभी ने पुत्री की इस सफलता पर उसे बधाईयां दीं हैं।
बताते चलें कि कु०दीक्षा शुक्ला वर्तमान में जीएल बजाज मथुरा से बीटेक (कम्प्यूटर सांइस) की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। जिनका मल्टीनेशनल कम्पनी ‘‘इरिक्सन‘‘ में ‘‘सॉफ्टवेयर डवलपर‘‘ के पद पर कैम्पस सलेक्शन हुआ है। कु०दीक्षा शुक्ला ने कक्षा 1 से इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा कस्बा के एमएसके इण्टर कालेज में ग्रहण की है। कु०दीक्षा शुक्ला की इस सफलता पर पिता राजीव शुक्ला,माँ रजनी शुक्ला, तहसीलदार हरिश्चन्द्र,ताई स्टैनो (उपजिलाधिकारी) अर्चना शुक्ला,अमीन प्रदीप यादव,अमर सिंह,संजय रावत,नगर अध्यक्ष भाजपा अनूप जाटव,राजेन्द्र अवस्थी,एड०रामपाल सिंह राठौर,सीके शुक्ला,प्रभाकर गुप्ता,पंकज दुबे,महेश सिंह कुशवाह सहित अन्य शुभचिन्तकों ने शुभकामनायें व बधाई दी हैं।
