रोटरी क्लब सुल्तानपुर ने किया वृहद पौधरोपण। लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प - Sunshine samay सनशाइन समय

रोटरी क्लब सुल्तानपुर ने किया वृहद पौधरोपण। लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


सनशाइन समय से डीपी गुप्ता की रिपोर्ट
 
सुल्तानपुर। दिनांक 25 जुलाई दिन रविवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने ग्राम हसनपुर के 300 वर्ष पुराने आश्रम व हनुमान मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर रवि त्रिपाठी ने बताया कि इस पौधरोपण के अवसर पर लगभग 101 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें आम, केला, लीची, पपीता, हरिश्रृंगार व अन्य प्रकार के पौधे शामिल थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए। क्लब के सदस्यों ने अपने बच्चों द्वारा भी पौधरोपण करवाया ताकि उनमें पौधरोपण के संस्कार डाले जा सकें तथा पौधरोपण से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर  पौधरोपण, उसकी आवश्यकता व लाभ विषयक एक सूक्ष्म कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें विभिन्न व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए सचिव निमेन्द्र गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब वृहद पौधरोपण के अपने संकल्प को पूरा करने हेतु आगे भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा। रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण के पश्चात रोपित पौधों के बड़े होने तक संरक्षण का संकल्प लिया ताकि केवल पौधे लगाए ही न जाएं इनको संरक्षित भी किये जायें, अन्यथा पौधरोपण औचित्य विहीन हो जाता है। श्री अम्बा प्रसादप्रधान संयोजक व ट्रस्टी ने रोटरी क्लब के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मंदिर परिसर, इसकी पौराणिकता व भव्यता से परिचय करवाया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रोटेरियन प्रमोद मल्होत्रा व सह-आयोजक रोटेरियन अलंकार टंडन, पूर्व अध्यक्ष रो. संदीप कुमार,  रोटेरियन नीरव पांडेय, रो. विजय सेठ, रो. अभिषेक पांडेय, रो. बी के झा, रो. गौतम सिंह, रो. आर के सिंह, रो. डॉ नैयर रजा जैदी, रो. पूजा त्रिपाठी, रो. सरिता पांडेय, रो. श्वेता गोयल, रो. साक्षी पांडेय, रो. तनु टंडन, रो. ऋतु मेहरोत्रा, रो. प्रतिभा सिंह, रो. शशि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url