जनहित को लेकर होगा व्यापक संघर्ष: वीरू साहनी - Sunshine samay सनशाइन समय

जनहित को लेकर होगा व्यापक संघर्ष: वीरू साहनी

जनहित को लेकर होगा व्यापक संघर्ष: वीरू साहनी
रवि सिंह ब्यूरो चीफ
फूलन देवी का मना शहादत दिवस
गोरखपुर।
वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित सभा मे विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआईपी) ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला राष्ट्रीय महासचिव केदारनाथ निषाद, ने कहा कि शहादत दिवस”हर साल मनाएंगे। गरिमामय जीवन के लिए उनका संघर्ष महिलाओं के लिए प्रेरणा है। फूलन देवी गरीबों की मसीहा थीं उनकों शारीरिक यातना दी गई थी, जिन्होंने अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ और संसद तक पहुंची न्यू पालकी लैन रामनगर पचपेड़वा गोरखनाथ में आयोजित सभा मे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरू साहनी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी।वीरू साहनी ने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है पार्टी की नीतियों की चर्चा करते हुए वीरू साहनी ने कहा कि कोरोना काल में किसान, मजदूर, युवा, छात्रों, व्यपारियो की दिक्कतें बढ़ गयी है और सरकार सिर्फ विकास की राजनीति कर रही है। जनहित को लेकर पार्टी व्यापक संघर्ष करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता मजबूती से आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए जुटें। आने वाले विधासभा चुनाव 2022 में पार्टी अपनी अहम भूमिका निभाएगी इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष चंदू साहनी, प्रदेश महासचिव राम वृक्ष निषाद, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल निषाद, मण्डल महासचिव राम रतन निषाद आदि ने संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार निषाद ने की। इस दौरान विधानसभा प्रभारी चौरी चौरा राम नाथ निषाद, बुद्धिराम निषाद, दिलीप साहनी, मिथिलेश पाण्डेय, रंजीत साहनी, शाहिद अली, महेंद्र निषाद, भोला निषाद, धर्मेंद्र साहनी, उमेश सोनकर, समीर अंसारी, रुस्तम अंसारी, जितेंद्र राव, राजकिशोर यादव, सतीश आदि मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url