जनसेवा केंद्र संगठन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा - Sunshine samay सनशाइन समय

जनसेवा केंद्र संगठन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

जनसेवा केंद्र संगठन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा संजीव कौशल सरसईनावर । कॉमन सर्विस एण्ड विलेज लेवल इंटर प्रेनुर वेलफेयर सोसायटी ताखा ने अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन में लोगों ने मांग की है कि वे लोग वर्षों से जन सेवा केंद्र व सी एस सी केंद्र संचालक हैं भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आयुष्मान गोल्डन कार्ड आर्थिक जन गणना कौशल प्रशिक्षण राजस्व विभाग जारी विभिन्न प्रमाणपत्र आय जाती व मूल निवास बैंकिंग व्यवस्था आदि तमाम योजनाओं का नियम पूर्वक पालन करके जनसेवा करते चले आ रहे हैं। अब ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक व कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती निकाली गई है हम केंद्र संचालक लोग निपुण हैं।क्योंकि यह कार्य हम लोग पहले से कर रहे हैं। हमारी तीन मांगे है जिन पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करे माँगों में पहली मांग सभी संचालकों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाय। दूसरी मांग कम्प्यूटर ऑपरेटर व पंचायत सहायक सामान्य कम्प्यूटर प्रशिक्षित हो तथा तीसरी मांग आधार कार्ड का कार्य सभी संचालको के माध्यम से कराया जाय। ज्ञापन देने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार राघवेंद्र सिंह पुरुषोत्तम यादव राजवीर सिंह घनश्याम दास अंसल कुमार आदि शामिल हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url